संस्कृत विवि में क्रीड़ा महोत्सव : हाई जंप सहित 18 विधाओं में दिखाया हुनर

उज्जैन | महर्षि पाणिनि संस्‍कृत विवि में प्रथम क्रीड़ा महोत्‍सव में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। महोत्‍सव में योगासन, वालीबॉल, कबड्डी, दौड़, गोला फेक, ऊंची कूद, भाला फेंक, लंबी कूद सहित 18 खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। क्रीड़ा महोत्सव में 5 स्वर्ण, 7 रजत आैर 1 कांस्य पदक के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *