उज्जैन | प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित होने वाले पात्र स्टार्टअप को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति- 2025 के तहत 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 एवं 12 जनवरी को भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026 कार्यक्रम किया जा रहा है।


