भास्कर न्यूज |लुधियाना श्री एसएस जैन सभा हैबोवाल श्री संघ के तत्वावधान में विराजमान महासाध्वी सुशील कुमारी महाराज ने जैन स्थानक में आयोजित प्रार्थना सभा में श्रावकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जीवन मे सकारात्मकता को स्थान देना चाहिए। यह ऐसा मंत्र है जो व्यक्ति को चिंता और तनाव से बाहर निकाल लेता है। रिश्तों में आने वाली दूरियों को समाप्त करता हैं। सकारात्मकता का प्रभाव व्यक्ति के मान अपमान के उतार चढ़ाव और क्रोध की चिनगारियों को शांत करता है। वर्तमान युग की हर समस्या वाला यह मंत्र दो पड़ोसियों की तकरार को भी दूर कर देता है। इस अवसर पर साध्वी शुभिता जी महाराज ने मधुर होने पर स्वर में प्रार्थना करते हुए कहा- सूर्योदय होने पर प्रकृति में परिवर्तन आता है। जीवन मे हमें भी परिवर्तन लाना जरूरी है। यह परिवर्तन मात्र कपड़ों या रहन सहन का नहीं अपितु विचारों का जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ विचारों को अपना कर हम अपना जीवन महान बना सकते हैं। उत्तम आध्यात्मिक श्रेष्ठ विचार अखिल मानवता की संपत्ति है और जीवन का स्वर्ग है। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष पंकज जैन मालकस, युवा संघ प्रधान भूपेश जैन, सुरेन्द्र मोहन जैन, तिलक राज जैन आदि ने गुरु वचनों का लाभ लिया।


