सट्टा-एप गिरोह का भंडाफोड़:ऑपरेशन वज्र प्रहार-II; 38.50 लाख के 201 मोबाइल बरामद, ठगी के 62 लाख लौटाए

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र प्रहार के पार्ट-II में वेस्ट जिले की साइबर सेल व तकनीकी शाखा ने केन्द्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से जनवरी व फरवरी माह में 38.50 लाख रुपए कीमत के 201 गुम मोबाइल रिकवर कर लिए। ये मोबाइल पिछले कई दिनों से गुम थे और राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में चल रहे थे। पुलिस की चेतावनी, सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि साइबर सैल के रोशन कुमार व तकनीकी सैल के दिनेश कुमार के नेतृत्व में बनी टीमों ने तकनीकी आधार पर गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस किए और संबंधित पुलिस थानों की टीमों के सहयोग से रिकवर किए है। इसी तरह साइबर सैल की टीम ने दो माह में साइबर ठगी के पीड़ितों से मिली सूचना के आधार पर 1.42 करोड़ रुपए होल्ड करवा दिए और इनमें से करीब 62 लाख रुपए वापस पीड़ितों के बैंक खातों में रिफंड भी करवा दिए। गौरतलब है कि वेस्ट जिले की साइबर सैल ने 4 दिन पहले चित्रकूट इलाके में कार्रवाई कर एक केस दर्ज कर 5 बदमाशों को पकड़ा था, जो क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के साथ केश जीतो नाम एप के जरिए लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपी अब तक करोड़ों रुपए का लेन-देन कर चुके। ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी होने वाले आकर्षक पुरस्कार वाले विज्ञापनों से बचने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *