शहर की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हाथ-ठेला चालकों और व्यापारियों द्वारा सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। स्थिति यह है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की नियमित आवाजाही के बावजूद इन क्षेत्रों में नियमों की पालना नहीं हो पा रही है। हाथ-ठेला चालकों की मनमर्जी और व्यापारियों द्वारा सड़क सीमा में सामान सजाने के कारण रास्तों की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है। स्थिति यह है कि इन मार्गों से प्रतिदिन पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों का काफिला गुजरता है, लेकिन उनके सामने हो रहे नियमों के उल्लंघन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिणधरी चौराहा स्थित पुलिस केबिन के ठीक सामने वाहनों का बेतरतीब जमावड़ा और नवले की चक्की मार्ग पर सर्विस रोड पर कब्जा होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थाई कार्रवाई नहीं की गई है। नवले की चक्की: हाइवे पर स्थित इस 200 फीट चौड़े मार्ग की सर्विस रोड और फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान का डिस्प्ले लगा रखा है। दुकानदार सीमा से 20 से 30 फीट आगे तक आ चुके हैं। यूआईटी ने करीब दो माह पूर्व नगरपरिषद क्षेत्र से बाहर निकलने वाली सड़कों पर अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाने का अभियान चलाया था। कार्रवाई के डर से उस समय दुकानदारों ने स्वयं सामान हटा लिया था, लेकिन अभियान के बंद होते ही स्थिति पुनः वैसी ही हो गई। ट्रैफिक पुलिस केबिन के सामने ही नियमों की अनदेखी शहर की इन चार सड़कों की चौड़ाई और उस पर हुए अतिक्रमण से समझिए अव्यवस्था का आलम सिणधरी चौराहा रोड पर यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस केबिन लगे हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में ही वाहन चालक सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। चौहटन रोड: चौहटन चौराहा से बाइपास तक जाने वाले इस 200 फीट चौड़े मार्ग पर मोटर गैराज संचालकों और दुकानदारों ने भारी वाहनों को खड़ा कर रखा है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। अहिंसा सर्किल : 120 फीट चौड़ाई वाले इस मुख्य मार्ग पर हाथ-ठेला चालकों और उनके आगे होने वाली अवैध पार्किंग के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। सिणधरी रोड: इस मार्ग की कुल चौड़ाई 120 फीट है। डिवाइडर के कारण दोनों तरफ 60-60 फीट सड़क उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 30-30 फीट हिस्सा ही आवाजाही को बचा है।


