महासमुंद| महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के नेहरू चौक गार्डन के पास सट्टा पट्टी लिखते पैसों का दाव लगाते पुलिस ने मौके पर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी की सामग्री जब्त की है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महासमुंद के नेहरू चौंक गार्डन के सामने अंको से सट्टा पट्टी जुआ लिख रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम वंश शर्मा (19) निवासी वार्ड 16 शीतला पारा टामकी तालाब के पास का रहने वाला बताया। जिसे टीम ने सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछताछ करने पर रुपए पैसों का दांव लगाकर अंको का सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की है।


