सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने नीरज जैन को गंजबासौदा से पकड़ा

अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने सट्टा प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नीरज जैन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत की गई। 24 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने सट्टा अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत 10 लोगों पर केस दर्ज किया था। इनमें गौरव जैन, गौरव श्रीवास्तव, शुभम नामदेव, सौरभ विजौले, सौरभ लोधी, रवि नामदेव, भानु नामदेव, चेतन नामदेव, हर्ष महाराज और चिराग जैन शामिल थे। गंजबासौदा से पकड़ा गया नीरज जैन फरार चल रहा आरोपी नीरज जैन (43) मूल रूप से प्राणपुर, थाना चंदेरी का निवासी है। पुलिस ने उसे विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित सिटी सेंटर क्षेत्र से पकड़ा। वह लंबे समय से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। नीरज की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक नवल शर्मा और आरक्षक अवनीश दोहरे का बड़ा योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जुआ, सट्टा और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *