सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी: आज होंगे दो मुकाबले:महाराष्ट्र इलेवन,लखनऊ ने जीते शुरुआती मैच

अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए, जिनमें महाराष्ट्र इलेवन और एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर लखनऊ ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता ग्वालियर नगर निगम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में महाराष्ट्र इलेवन ने नवल टाटा जमशेदपुर को 4-0 से हराया। महाराष्ट्र की ओर से कार्तिक ने दो गोल किए, जबकि अनिकेत और वेंकटेश ने एक-एक गोल दागा। ग्वालियर पर भारी पड़ा लखनऊ दूसरा मुकाबला एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर लखनऊ और डीएचए ग्वालियर के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 5-5 गोल के साथ बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में लखनऊ ने ग्वालियर को 3-1 से हराकर मैच जीत लिया। ग्वालियर के लिए निखिल ने दो, चिराग और शैलेंद्र ने एक-एक गोल किया। लखनऊ की टीम से प्रशांत और उज्ज्वल ने महत्वपूर्ण गोल किए। आज होंगे दो मुकाबले प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच सुबह 11:30 बजे स्पोर्ट्स हॉस्टल पनपोश और साई मणिपुर के बीच होगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे साई राउरकेला, ओडिशा और एएससीबी जालंधर के बीच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सीटीसी मुंबई, आर्मी इलेवन नई दिल्ली, झारखंड 11, सेंट्रल रेलवे मुंबई, नेवी मुंबई और साई मणिपुर जैसी टीमें शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *