सड़कें कीचड़ से लबालब नवरात्र में बढ़ी परेशानी

भास्कर न्यूज | हसौद वार्ड क्रमांक 10 की गली की हालत बदतर हो गई है। लगातार बारिश और नाली की सफाई न होने व बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है। सड़क से गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग नंगे पैर या चप्पल हाथ में लेकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब नवरात्र का पर्व भी नजदीक है और मां दुर्गा के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच को जानकारी दिया गया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि नवरात्र से पहले गली की सफाई और सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि मां के दरबार तक श्रद्धालु सम्मान के साथ पहुंच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *