बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कुड़ेली सरभोका के पास गोलहाघाट इलाके में गुरुवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक की पहचान पटना निवासी करीब 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो पास के एक बिरयानी सेंटर में कार्यरत था। लोगों के अनुसार मृतक को बुधवार रात 11 बजे तक कुछ लोगों के साथ घूमते देखा गया था, लेकिन सुबह उसका शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। पटना और बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच शुरू कर दी।


