स्वच्छता अभियान: स्कूल को कैडेट्स ने किया स्वच्छ

बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय में संचालित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा थीम पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में वन छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सैंथिल कुमार एस केके निर्देशन और डीईओ के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय परिसर के आसपास का क्षेत्र व साइकिल स्टैंड की साफ-सफाई कैडेट्स ने की। अभियान का संचालन विद्यालय की प्राचार्य कृपा कल्याणी टोप्पो व एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव जायसवाल और सूबेदार जनरैल सिंह की देखरेख में हुआ। स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना, स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करना और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम में व्हीके मित्रा, राजीव जायसवाल, प्रभात मिश्रा, नाजिमा खातून सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *