सड़क की मरम्मत पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

डंडई| प्रखंड क्षेत्र के जरही पंचायत अंतर्गत जरही से कदेलिया गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क लगभग 5 वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती थी। जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई होती थी। स्कूली बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी बड़ी परेशानी होती थी। स्थानीय ग्रामीण परेशान होकर विरोध स्वरूप सड़क पर हि धान कि रोपनी कर विरोध जताया था। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड कमिटी को पहल करते हुए सड़क मरम्मत का जिम्मा दिया था। कमिटी के सदस्यों ने आपसी सहयोग से सड़क पर मिट्टी, गिट्टी और बालू डालकर उसे चलने लायक बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *