सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

राजगढ़ | नगर के 5 युवक कार से नववर्ष पर महाकाल दर्शन के लिए निकले थे। कोहरे के कारण रूनीजा रोड पर फोरलेन ब्रिज पर उनकी कार (एमपी 43 सीए 5068) कोहरे के कारण खड़े कंटेनर में जा घुसी थी। दुर्घटना स्‍थल पर चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि दुर्घटना में तीन अन्‍य युवक गंभीर घायल हो गए थे। जिनका उपचार चल रहा था। इनमें से एक आयुष पिता कालू कहार की इंदौर के निजी अस्‍पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *