सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत के विरोध में नोवामुंडी में मौन जुलूस

थाना क्षेत्र में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना तथा बीते दिनों सड़क हादसे में शिक्षिका प्रतिभा सोनकुंवर की मौत के विरोध में नोवामुंडी कॉलेज की छात्र छात्राओं ने शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, एएसआई अभिनय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि दोषी की पहचान कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में दुर्घटना के दोषी की अविलंब गिरफ्तारी, कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई, महाविद्यालय समय में ‘नो एंट्री’ व्यवस्था लागू करना, कॉलेज के समीप स्थायी स्पीड ब्रेकर का निर्माण तथा नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करना शामिल है। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल न्याय की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का प्रयास भी है। उन्होंने कॉलेज परिसर के आसपास सख्त यातायात नियंत्रण लागू करने की मांग दोहराई। इस शांतिपूर्ण मौन जुलूस को आम नागरिकों का भी समर्थन मिला। रास्ते में मौजूद लोगों ने महाविद्यालय परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। रैली में डॉ. मुकेश सिंह, कुलजिंदर सिंह, धनीराम, परमानंद महतो, राजकरण सहित सभी महिला शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी में छात्र-छात्राए शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *