सड़क निर्माण के काम का किया उद्घाटन

लुधियाना| साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने स्थानीय ज्ञान विद्यालय से बापू मार्केट तक बनने वाली सड़क के काम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क नगर निगम की तरफ से बनाई जा रही है। जिस पर करीब 84 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 3000 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क को बनाने में करीब एक महीना लगेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय में प्रोजेक्ट पूरा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर महताब बंटी, ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज हल्का साउथ परमिंदर सिंह गिल, ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव गोल्डी, ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन सिंह, मनजीत और अजय शुक्ला। रामबख्श निषाद, रामू और इलाके के दूसरे लोग भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *