भास्कर न्यूज | बालोद कंकालीन गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग का शव कंकालीन मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


