सड़क पर बह रहा नाले का पानी, जगह-जगह फैला है कचरा, पार्किंग की समस्या विकराल

ऐसे ही रोड पर पार्क कर दी जाती हैं गाड़ियां शहर के केंद्र में स्थित अपर बाजार के बगल में वार्ड नंबर 18 व 20 के अंतर्गत भुतहा तालाब बाल कृष्णा सहाय लेन में रहने वाले 600 घरों के करीब 2500 लोग नगर निगम की अनदेखी के कारण कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लोग नगर निगम में कई बार गुहार लगा चुके हैं। निगम का चुनाव नहीं होने से जनप्रतिनिधि भी इनकी नहीं सुन रहे हैं। यहां के निवासियों ने बताया कि इलाके में सड़कें बदहाल तो हैं ही, कॉमर्शियल और रेसीडेंशियल मकानों में रहने वाले लोगों के लिए पार्किंग की समस्या बड़ी होती जा रही है। मुख्य रोड से जाने वाले नाले के साथ गलियों की नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं।
सफाई नहीं होने से नालियां हमेशा ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहती हैं। इस कारण नाली की गंदगी सड़कों पर दिखती है। बारिश के दिनों में तो स्थिति भयावह हो जाती है। बरसात का पानी नाले में नहीं बहकर घरों व दुकानों तक में घुस जाता है। यहां के निवासियों ने बताया कि बिजली के तार नीचे झूले हुए हैं, जो हमेशा किसी अनहोनी को आमंत्रण देते रहते हैं। कई जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। बारिश के दिनों में माता रानी के मंदिर में भी पानी घुस जाता है। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकीर्ण हो गई हैं। इस कारण जाम की समस्या बनी रहती है। वेंडर मार्केट के पीछे टंकी का पानी बह रहा है, जिससे दुर्गंध आ रही है। यहां की सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। बाइक सवार हमेशा गिरते रहते हैं। इन्हें दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है। निवासियों की निगम और बिजली विभाग से शिकायतें… {निगम के अधिकारियों ने कई बार क्षेत्र का चक्कर काटा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां के निवासियों ने कई बार निगम में शिकायत भी की, लेकिन आज भी पार्किंग की समस्या है। {जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका, सड़कें बदहाल हैं। कूड़े उठते नहीं, नालियों की मरम्मत भी नहीं होती है। {बिजली विभाग लापरवाह है। सड़कों पर नीचे तक झूलते बिजली तार किसी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। स्कूली बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है। निगम के अधिकारी बोले… बारिश खत्म, अब सफाई तेजी से होगी नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भुताहा तालाब बालकृष्णा सहाय लेन में रहने वाले लोगों से आग्रह है कि वे वेंडर मार्केट में पार्किंग करें। उन्होंने कहा कि बारिश खत्म हो गई है, अब सफाई कार्य तेजी से होगा। नाली आदि की व्यवस्था भी देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पर भी ध्यान है। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा, किसी भी स्थिति में सड़क को बाधित नहीं किया जा सकता। खबर का असर…योजना बन रही, चूना भट्ठा क्षेत्र की दूर होंगी समस्याएं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि चूना भट्ठा इलाके की सड़कें बदहाल हैं। यहां के लोगों ने निगम को आवेदन दिया है। इस पर कैसे कार्य हो, इस पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। अब बारिश खत्म हो गई है। इसकी कार्य योजना बनते ही जल्द काम शुरू किया जाएगा। कोशिश है कि यहां के लोगों को अच्छी सड़क मिले। जहां तक पानी के कनेक्शन की बात है, तो कनेक्शन दिया जा रहा है। लोग कनेक्शन ले भी रहे हैं। जहां कनेक्शन नहीं पहुंचा है, वहां 2026 तक कनेक्शन शत प्रतिशत घरों में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सड़कें बनेंगी तो साथ में नालियां भी बनेंगी। बरसात अब खत्म हो गया है। ऐसे में सफाई कार्य तेज गति से चलेगा। मालूम हो कि कुम्हार टोली चूना भट्ठा क्षेत्र में रहने वाले एक लाख से ज्यादा लोग आज निगम की निष्क्रियता का दंश झेल रहे हैं। यहां करीब 100 गलियों में से आधी से ज्यादा काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। जो बची हुई हैं, वो भी टूटने की स्थिति में हैं। यहां के लोगों को पानी खरीदगर पीना पड़ता है, क्योंकि यहां कनेक्शन तो है, लेकिन पानी उपलब्ध नहीं रहता है। साफ-सफाई के मामले में इस इलाके की स्थिति अत्यंत ही खराब है। निगम द्वारा समय पर कूड़े का उठाव नहीं किया जाता है। निगम से इस सभी समस्याओं को दूर करने का आग्रह लोगों ने अपने आवेदन में किया है। अपनी सोसाइटी की समस्या बताएं

भुतहा तालाब बालकृष्णा सहाय लेन में रहने वाले 2500 लोग निगम की अनदेखी से मायूस
यह सिर्फ एक शिकायत नहीं, हक की बात है… और जब हक की बात होगी, इसे जिम्मेदारों तक पहुंचाएगा भास्कर… सड़क पर कई जगह ऐसे पड़ा है कचरा लल्लू सिंह : ड्रेनेज सिस्टम अच्छा नहीं रहने के कारण यहां से पानी बाहर निकलता ही नहीं है। मुख्य सड़क पर अतिक्रमण है। इस कारण हमेशा जाम लगता है। उमंग सुल्तानिया : बाजार का क्षेत्र है, पार्किंग की जगह ही नहीं बचती है। संकरी गलियां हमेशा जाम रहती हैं। पार्किंग नहीं होने से लोग घर तक शिफ्ट कर रहे हैं। किशोर साहू : जगह-जगह कचरा जमा है। जिसे समय पर नहीं उठाया जाता। 9 से 10 दिन में एक बार कचरा उठता है। पार्षद चुनाव न होने से भी समस्या बढ़ी है। गोपाल पारीख : इस क्षेत्र की मुख्य नाली हमेशा जाम रहती है। पानी ओवरफ्लो करता रहता है। गंदगी सड़क पर आ जाती है। बरसात में यह पानी मंदिर के अंदर तक प्रवेश कर जाता है। भोलू सिंह : कचरे जगह-जगह सड़क पर फेंके रहते हैं। नालियां जाम हैं। निगम की तरफ से सफाई कुछ भी नहीं है। गलियों में बिजली तार नीचे झूले हुए हैं। राहुल सिंह : सफाई 6 माह में होती है। नाले का पानी रोड पर बहते हुए मंदिर में घुसता है। इससे यहां पूजा करने में परेशानी होती है। कई दफा निगम में शिकायत की है। शंकर दूबे : पार्किंग की समस्या का समाधान हो सकता है, पास में ही वेंडर मार्केट है, जिसकी पार्किंग खाली रहती है। सैकड़ों गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। उदय साहू : पार्किंग यहां की बड़ी समस्या है। रेसीडेंशियल वालों को बाइक तक लगाने की जगह नहीं मिलती। कॉमर्शियल इलाका होने के कारण हमेशा ग्राहकों की गाड़ियां लगी रहती हैं। क्या कहते हैं यहां के निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *