क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट : सीआईडी को विजेता व उप विजेता का खिताब

रांची | अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में सीआईडी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता का पुरस्कार सीआईडी ने जीता। रेंज स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में सीआईडी के ही दारोगा निशांत कुमार व्यक्तिगत चैंपियन रहे। सीआईडी के ही दारोगा किरण पंडित व्यक्तिगत रनर अप रहे। क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे। विभिन्न विषयों में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को सोमवार को डीआईजी चंदन झा ने प्रमाण पत्र, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। अब विजयी प्रतिभागी राज्य पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे। सीआईडी परिसर में क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 28 अगस्त से 30 अगस्त तक हुआ था। इसमें विभिन्न विषयों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल, ट्राफी देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। थे। पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी सीआईडी पूज्य प्रकाश, एएसपी दीपक कुमार, डीएसपी नवल प्रसाद किशोर, डीएसपी उज्जवल साह, इंस्पेक्टर सह सार्जेंट मेजर शिव गोप समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *