सड़क पर बैंड-बाजा-बारात, मरीमाता से बाणगंगा तक एक रास्ता बंद, घंटों परेशान होते रहे वाहन चालक

बुधवार को एक शादी समारोह के कारण मरीमाता क्षेत्र में वाहन चालक घंटों परेशान होते रहे। आयोजकों ने सड़क पर ही बैंड-बाजा और बारात की व्यवस्थाएं कर दीं। इससे शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक जाम होता रहा। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश की शादी के लिए आयोजकों ने मरीमाता चौराहे पर उज्जैन तरफ का मार्ग बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। जगह-जगह मंच भी लगे थे। इस वजह से चौराहे से लेकर पोलोग्राउंड रोड तक जाम लगता रहा। सब्जी मंडी और ठेलों ने बढ़ाई परेशानी पुलिस पेट्रोल पंप से वृन्दावन की ओर जाने वाली सड़क पर शाम के समय सब्जी मंडी लगती है। रास्तों पर ठेले खड़े होते हैं। ऐसे में इस रोड से बसों के आवागमन से पूरी सड़क जाम हो गई है। स्थिति ये रही कि 2 मिनट के सफर में गाड़ियों को निकलने में 15-20 का समय लगा। पोलोग्राउंड से लेकर न्यू जीडीसी कॉलेज तक जाम- शाम 6 बजे से मरीमाता चौराहे से बाणगंगा जाने का रास्ता बंद कर दिया गया था। सभी वाहनों को वीआईपी रोड पर डायवर्ट कर दिया। इस कारण सभी बड़े वाहन व बस वीआईपी रोड पर फंस गए। वाहन चालक परेशान होते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *