सड़क पर मिले हैंडबैग में थे दो लाख के गहने:युवकों ने सोशल मीडिया से असली मालिक का पता लगाकर लौटाया

सीकर के हर्षनाथ मंदिर में एक लावारिस महिला हैंडबैग मिला, जिसमें लगभग दो लाख रुपये का कीमती सामान था। शहर के रहने वाले राजेंद्र सिंह रणवा और सुनील झाझड़िया ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग के मालिक की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जांच में पता चला कि बैग नवविवाहित जोड़े सुलोचना सैनी और अंकित सैनी का था, जो उदयपुरवाटी के शाकंभरी गेट के रहने वाले हैं। बैग में सोने की चेन, चांदी की पांच अंगूठियां (एक पुरुषों की और चार महिलाओं की), एक घड़ी, पायजेब की जोड़ी, चांदी की पैर की मच्छी, सात हजार रुपये नगद के अलावा महिला पर्स और मेकअप का सामान था। दोनों युवकों ने बिना किसी देरी के बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया। नवदंपति ने अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर राहत की सांस ली। दंपती ने रणवा और झाझड़िया का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *