सड़क योजनाओं में मुआवजा भुगतान में तेजी लाएं : डीसी

भास्कर न्यूज | रामगढ़ आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर सोमवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्रामसभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलों पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया। रामगढ़ | डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी अंचलों में दाखिल-खारिज और परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन को के िलए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन के िलए जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारियों अंचलवार प्रतिनियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा शिविर का अनुश्रवण किया जाएगा। शिविर के तहत पतरातू अंचल के लिए अपर समाहर्ता रामगढ़ कुमारी गीतांजलि, मांडू अंचल के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो, चितरपुर अंचल के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी वीजेंद्र कुमार, रामगढ़ अंचल के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, दुलमी अंचल के लिए एसडीओ अनुराग तिवारी और गोला अंचल के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका दीप्ति कुजूर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *