सड़क सुरक्षा अभियान के तहत RTO-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:मनेंद्रगढ़ में बस, ऑटो, टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की समझाइश

मनेंद्रगढ़ में सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस और आरटीओ स्टाफ ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड और दीनदयाल चौक पर बस, ऑटो और टैक्सी वाहनों की जांच की गई। कुल 12 बसों, 18 ऑटो और 2 टैक्सी चालकों से उनके वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। जिन चालकों के दस्तावेज पूरे पाए गए, उन्हें अपने कागजात हमेशा अद्यतन रखने और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई। वहीं, जिन वाहन चालकों के दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें जल्द से जल्द सभी आवश्यक कागजात पूरे करने के निर्देश दिए गए। उन्हें चेतावनी भी दी गई कि समय पर दस्तावेज पूरे न करने पर भविष्य में चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी बस, ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *