भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ दैनिक भास्कर के ‘जिद एक्सीडेंट से आजादी की’ अभियान का तीसरा अध्याय चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुआ। सोमवार को आयोजित दो विशेष प्रशिक्षण सत्रों ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व को उजागर करते हुए शहर में जागरूकता का नया आयाम स्थापित किया। पहला सत्र मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, गांधीनगर में हुआ। जिसमें प्रो. रोमेंद्र पाल सिंह और डॉ. नीतेश राज कीर ने अध्यक्षता की। दूसरा सत्र गवर्नमेंट हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में टीम एम्बुलेंस सेवा समिति के साथ आयोजित किया गया। इन सत्रों में बेसिक लाइफ सपोर्ट और ट्रॉमा केयर पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. नवीन पाटीदार, डॉ. विनायक भट्ट और उनकी टीम ने प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों का डेमो प्रस्तुत किया। पुलिसकर्मियों, छात्रों और एम्बुलेंस सेवा समिति के सदस्यों ने दुर्घटना के शुरुआती 15-20 मिनट में किए जाने वाले सही कदमों को सीखा। अब तक उदयपुर, राजसमंद, फतहनगर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ में सफल सत्र आयोजित हो चुके हैं। जल्द ही भीलवाड़ा और सिरोही में भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक, लाइव शो और इंटरैक्टिव गतिविधियों से जन-जागरूकता को और बढ़ाया जाएगा। अभियान में सहयोग देने वाले सेफ्टी पार्टनर्स में नीलकंठ आईवीएफ, बड़ाला क्लासेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सेंट मीरा लॉ कॉलेज, सेंट मीरा स्कूल, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रॉयल इंस्टीट्यूट, मैग्नस हॉस्पिटल, आरएसएमएमएल, इंडियन ऑयल, एकमे फ़िंट्रेड आसान लोन्स, जीवन रतन मॉडर्न स्कूल, पंजाब नेशनल बैंक, सोजतिया ज्वेलर्स, नीरजा मोदी स्कूल, कशिश क्लीनिक, डॉ. चौधरी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, सक्सेस पॉइंट, भीलवाड़ा-राजसमंद टोलवे प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड और श्रीनाथजी-उदयपुर टोलवे प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड प्रतिष्ठान शामिल हैं। दैनिक भास्कर और इसके सहयोगी संस्थानों की यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा बल्कि जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जल्द ही इस अभियान के अगले चरण भीलवाड़ा और सिरोही में आयोजित किए जाएंगे।


