बोकारो | दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में सोमवार को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम किए। प्राचार्या डॉ. प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है।


