बोकारो | एआरएस पब्लिक स्कूल में युवा दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। शुरुआत विद्यालय के निदेशक आरएल यादव और प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की। छात्रों ने स्वामी जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रेरक भाषण प्रस्तुत किया। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के शारीरिक और मानसिक शक्ति के संदेश को अपनाते हुए छात्रों के लिए सामूहिक योग और ध्यान का सत्र भी आयोजित किया गया।


