स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : गौरव

सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, बोकारो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन कौशल प्रशिक्षण केंद्र, बांधडीह चास में किया गया। शुरुआत जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार व भाजयुमो अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गौरव कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और दृष्टिकोण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं, भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल सरकार या संस्थाओं से नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *