सड़क सुरक्षा माह के तहत टंडवा में जागरूकता अभियान

भास्कर न्यूज | चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में टंडवा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट का वितरण किया। इस अवसर पर डीटीओ ने वाहन चालकों को फूल-माला पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और अपील की कि जब भी घर से बाहर निकलें, अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही निकलें। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जानमाल की क्षति को कम किया जा सके। डीटीओ ने चारपहिया वाहन चालकों से भी सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। हजारीबाग | 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समाहरणालय परिसर, प्रखंड कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, थाना परिसरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराएगा। राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति नारों से पूरा जिला राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगेगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम संविधान के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में अधिकारी संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगे। हजारीबाग एकता व अनुशासन का सशक्त संदेश देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *