सड़क हादसा:तेज रफ्तार वैन ने पैदल जाते 6 साल के बच्चे को रौंदा, मौत

चिकसाना थाना क्षेत्र के चारलीगंज में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है, जो कक्षा दो का छात्र था। परिजनों के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे रेलवे पुलिया के पास हुआ। हर्ष दुकान से सामान लेकर लौट रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रेलवे पुलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वैन के दोनों पहिए बच्चे की छाती के ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के ताऊ मेघसिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मानवेंद्र सिंह पहले भी तेज रफ्तार से गांव में वाहन चलाता था। उसे हिदायत भी दी थी लेकिन नहीं माना और लड़ने को उतारू हो जाता था। चालक के हो चुके कई चालान मासूम हर्ष को कुचलने वाली वैन का ट्रैफिक रिकॉर्ड के अनुसार चालक पहले भी तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए पकड़ा जा चुका था। चालान हिस्ट्री के अनुसार वैन पर कुल 4 चालान दर्ज हैं। इनमें 16 अप्रैल 2023 को ओवरस्पीडिंग का चालान काटा गया था, जिसमें 2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया और इसे जमा भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *