पानी में संक्रमण या साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की आशंका:4 दिन में अलापुरी गर्ल्स हॉस्टल की 13 छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

बयाना के अलापुरी स्थित देवनारायण राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में पिछले 4 दिन से छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला चल रहा है। बीते 4 दिनों में 13 छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। जिन्हें स्कूल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार को भी कक्षा 8 से 12 तक की आधा दर्जन छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। छात्राओं में सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बेचैनी, घबराहट और पेट दर्द जैसी की शिकायतें सामने आईं। एसडीएम दीपक मित्तल ने दो डॉक्टरों सहित चार अफसरों की जांच कमेटी गठित की है। हॉस्टल वार्डन हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ छात्राओं में बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट और पेट दर्द जैसी शिकायतें सामने आ रही थीं। मंगलवार को भी अचानक पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एसडीएम ने बताया इसके लिए 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। छात्राओं का उपचार करने वाले उप जिला अस्पताल के डॉक्टर निर्भय सिंह गुर्जर ने बताया कि हॉस्टल की छात्राएं लक्ष्मी (16), रामा (14), मंजू (15), मनीषा (13) और इशू (15) को भर्ती किया गया है। सभी छात्राओं में पेट दर्द, घबराहट, बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समान समस्याएं पाई गईं। इस तरह की शिकायत पीने के पानी में संक्रमण के कारण हो सकती है। वहीं साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की भी संभावना है। इनमें से लक्ष्मी की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले हॉस्टल की छात्राएं शिवानी, जान्हवी, कविता, पूजा, कोमल, लक्ष्मी, प्रियंका, मोनिका भी बीमार पड़ चुकी हैं। भास्कर एक्सपर्ट- डॉ लखपत महावर, सी. फिजिशियन उप जिला अस्पताल बयाना “छात्राओं का नियमित मेडिकल चेकअप होता है। सोमवार को भी डॉ. सुनीता शर्मा ने स्वास्थ्य जांच की। 260 छात्राओं में कुछ छात्राओं का बीमार होना सामान्य है। मौसम परिवर्तन के कारण भी छात्राएं भी बीमार हो सकती हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद स्थिति सामने आएगी।”
-पाना देवी, प्रिंसिपल, देवनारायण राजकीय आवासीय स्कूल, अलापुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *