सड़क हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत:धमतरी में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बच्चा टायर के नीचे आ गया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को परिजन बच्चे का इलाज करवाकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया, और उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया। ग्राम सेमरा बी से इलाज के लिए माता-पिता और नानी धमतरी के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे, वहां से लौटते समय कुरमातराई के पास हादसा हुआ। घटना में माता-पिता और नानी घायल हुए हैं और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। ये है पूरी घटना बताया जा रहा है कि खुसरेंगा निवासी डोमार साहू अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर अपनी पत्नी और डेढ़ माह के बच्चे के साथ बुधवार को धमतरी के एक निजी अस्पताल इलाज कराने आया हुआ था। वही इलाज करवा कर शाम अपने ससुराल सेमरा बी जा रहा था। तभी कुरमातराई के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे माता-पिता, नानी सभी सड़क किनारे फेंका गए और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया। ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने डेढ़ माह के बच्चे टोकेश साहू को मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *