सड़क हादसे में युवक की मौत:रांची से लातेहार लौटने के दौरान हुआ हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी सड़क किनारे

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरपा, बालूमाथ निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे भगिया के पास हुई। मृतक के पिता रतन साव ने बताया कि बेटा रोहित अपनी बाइक से रांची से अपने घर मुरपा लौट रहा था। इसी दौरान भगिया मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल रोहित को बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सिर और शरीर पर गंभीर चोट के साथ अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बालूमाथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रांची से घर आने के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इससे युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *