धनबाद में अवैध शराब का भंडाफोड़:दो स्थानों से 82 बोतल विदेशी और 90 लीटर देसी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने बुधवार को निरसा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से शराब जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ रजत माणिक बाकला ने बताया कि कालुबथान ओपी के कैथारडीह गांव में पहली कार्रवाई की गई। यहां से मंगल टुड्डू को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 52 बोतल अंग्रेजी शराब और 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। शराब बनाने के उपकरण, नकली स्टीकर और ढक्कन भी मिले। होटल से कई ब्रांड की शराब मिली पुलिस की पूछताछ में मंगल ने बताया कि वह अपने पिता रघुनाथ टुड्डू, नारायण चंद्र मंडल और मनसा उर्फ पाठा के साथ मिलकर अवैध शराब बनाता था। वहीं, दूसरी कार्रवाई चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जुन्कुंदर फाटक स्थित आदित्य होटल में की गई। होटल से कई ब्रांड की शराब मिली। साथ ही 30 लीटर महुआ शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने 32 वर्षीय आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया। कुछ आरोपी फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *