हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर से की लूटपाट, हाइवा जलाया:गोड्डा में सड़क ब्लॉक कर गाड़ी को रुकवाया, 12 बदमाशों ने पैसे और मोबाइल लूटा

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक हाईवा को आग लगा दी गई। यह घटना बोआरीजोर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बाबूपुर के पास रात करीब 1 बजे हुई। ड्राइवर अशोक कुमार ने बताया कि वह माल उतारने के बाद ललमटिया से साहिबगंज की ओर जा रहा था। बाबूपुर के पास सड़क पर लकड़ी रखी हुई थी। गाड़ी धीमी करते ही लगभग 12 हथियारबंद बदमाशों ने उनका पैसा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने हाइवा को आग लगा दी। ड्राइवर ने भागकर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को दी सूचना हाईवा भगैया निवासी अभिजीत कुमार अभय की थी। ड्राइवर ने भागकर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह पहुंचे। प्रारंभिक जांच में घटना में सूर्या हांसदा का नाम सामने आया है। सूर्या पहले भी साहिबगंज और गोड्डा में हुई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। -चंद्रशेखर आजाद, महागामा एसडीपीओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *