सड़क हादसे में सहायक शिक्षक की मौत:GPM में दिव्यांग बेटी और बेटा घायल, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार ही। हादसे में सहायक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि उनके दिव्यांग बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपी ड्राइवर के तलाश में जुट गई है। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक जयराम कौशिक अपने बेटी सुषमा और बेटा रूपेश के साथ बाइक पर पेंड्रा से अपने घर भाड़ी जा रहे थे। खुज्जी नदी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयराम कौशिक का पैर अलग हो गया। जबकि बेटी सुषमा और बेटे रूपेश के पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बिलासपुर रेफर किए जाने के दौरान शिक्षक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके कारण शिक्षक की जान जाने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय भी परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में मृतक को बेटे के बयान दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *