सतना से चित्रकूट जा रही नफीस ट्रेवल्स की एक बस मंगलवार शाम हजारा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे पलट गई। सूचना मिलने पर मझगवां टीआई आदित्यनारायण धुर्वे पुलिस बल और राहगीरों की मदद से मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां 8 घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। ड्राइवर पर लापरवाही ड्राइविंग का केस
पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। घायलों में जसविंदर सिंह (32), नीतू शिवहरे (28), प्रिया ओझा (29), मनसीरत (34), अंजू (35), सुंदरी (21) और जसविंदर कौर (35) शामिल हैं। जिला अस्पताल रेफर किए गए यात्रियों में वेद प्रकाश (34), बालेंद्र (28), गीता पटेल (35) और विजय शिवहरे (36) शामिल हैं।


