देवास में चाइनीज मांझा विक्रेता गिरफ्तार:मकर संक्रांति के पहले कार्रवाई, 7 गट्ठे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त, एक गिरफ्तार

देवास में मकर संक्रांति पर्व से पहले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने बालाजी नगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात गट्ठे चाइनीज मांझा जब्त किया है। चाइनीज मांझा लोगों के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है। हाल ही में देवास में एक बुजुर्ग व्यक्ति इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैर में गहरा घाव हुआ था और हाथ भी बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उन्हें इंदौर रेफर करना पड़ा था। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मकर संक्रांति को देखते हुए प्रतिबंधित मांझे के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर दबिश इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 13 को कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बालाजी नगर में दबिश दी। पुलिस ने पीयूष पिता कुंदन राव मराठा (21), निवासी बालाजी नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के सात गट्ठे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *