सतना में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:सलैया-बिरसिंहपुर मार्ग पर हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल

सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सलैया–बिरसिंहपुर मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, गौरा निवासी पुष्पेंद्र डोहर (23) अपने मामा के लड़के जितेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से बडखेरा से बिरसिंहपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वे सलैया रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक एमपी 17 एमवाई 1845 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र डोहर को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *