सतना में मंडप में पहुंच गई प्रेमिका, टूटी शादी:दूल्हे पर रिश्ते छिपाने के आरोप, वधू पक्ष ने हर्जाना मांगा

सतना जिले के मझगवां कस्बे में एक विवाह समारोह में शनिवार देर रात हंगामा हो गया। दरअसल, मझगवां के मार्कण्डेय पैलेस में गायत्री साहू (18), निवासी सिरमौर, जिला रीवा, की शादी रमेश साहू, निवासी मझगवां, से होने वाली थी। रस्में चल रही थीं तभी एक युवती विवाह स्थल पर पहुंची और माहौल तनावपूर्ण हो गया। रोहनियां निवासी क्रांति नामक युवती ने मंडप में दूल्हे रमेश साहू पर अपना हक जताया। उसने खुद को रमेश की प्रेमिका बताते हुए तस्वीरें और अन्य कथित सबूत पेश किए। युवती ने विवाह रुकवाने की मांग की, जिससे दोनों पक्षों के परिजन हैरान रह गए और विवाद बढ़ गया। वधू पक्ष ने विवाह से इनकार किया
सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दूल्हे, युवती और दोनों परिवारों को समझाकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, इस हंगामे के कारण शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। इस हंगामे से आहत वधू पक्ष ने विवाह को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। उन्होंने दूल्हे पक्ष पर रिश्ते की वास्तविक स्थिति छिपाने का आरोप लगाया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और आर्थिक नुकसान हुआ। लड़की पक्ष मझगवां थाने पहुंचा और शादी में हुए खर्च का पूरा हर्जाना मांगा। इसके बाद दुल्हन सहित वधू पक्ष वापस लौट गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *