सतना में रिश्वत लेते पकड़े गए CGST इंस्पेक्टर निलंबित:सरकारी अवास पर ₹20 हजार घूस लिए थे, लोकायुक्त रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

सतना में रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को विभाग ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को जबलपुर स्थित सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिलारे के आदेश पर की गई। निलंबन के बाद कुमार सौरभ को सीजीएसटी सतना के असिस्टेंट कमिश्नर कार्यालय से अटैच किया गया है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने 3 दिसंबर को सिविल लाइन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को उनके कार्यालय के पीछे स्थित सरकारी आवास पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने मझगवां स्थित कैलाशराज ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक से यह रकम ली थी। पहले शाखा बदली, अब निलंबन इस मामले के सामने आने के बाद सीजीएसटी कार्यालय सतना के असिस्टेंट कमिश्नर कालूराम ने कुमार सौरभ को प्रिवेंटिव शाखा से हटाकर टेक्निकल शाखा में पदस्थ किया था। हालांकि, उस समय लोकायुक्त रीवा की जांच रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण निलंबन की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लोकायुक्त रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई गुरुवार को लोकायुक्त रीवा की जांच रिपोर्ट सीजीएसटी कार्यालय सतना पहुंची। रिपोर्ट को आगे जबलपुर स्थित सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर कार्यालय भेजा गया। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद विभाग ने कुमार सौरभ को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *