सतना में रेप पीड़िता को धमकाने वाला गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट के मामले में बयान बदलने का बना रहा था दबाव

सतना की कोलगवां पुलिस ने एक नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां को धमकाकर बयान बदलवाने का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास सिंह कुशवाहा जमानत पर बाहर था और पीड़िता के घर जाकर उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी उनके घर आ धमका। उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि कोर्ट में बयान नहीं बदला, तो वह पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बेटी ने पूर्व में सिटी कोतवाली थाने में आरोपी विकास सिंह कुशवाहा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। गवाही से पहले बना रहा था दबाव
पीड़िता और उसकी मां की गवाही अभी न्यायालय में पूरी नहीं हुई है। इसी का फायदा उठाने के लिए आरोपी जेल से बाहर आते ही लगातार उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहा था। गणेशनगर से हुई गिरफ्तारी
पीड़िता की शिकायत पर कोलगवां थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए), 232(1), 351(3) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय आरोपी विकास सिंह कुशवाहा उर्फ विनय को गणेशनगर नई बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *