सतना मेडिकल कॉलेज के आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर:बोले-वेतन नहीं मिलेगा तक धरना देंगे; 3 महीने से नहीं मिली सैलरी

सतना मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। बुधवार को 3 माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने गेट नंबर 1 पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि अब जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सतना के मेडिकल कालेज की प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते ट्रेनी डॉक्टर भी समय पर वेतन न मिलने से हड़ताल कर चुके हैं। इस बार आउटसोर्स कर्मचारियों में प्यून, सफाई कर्मी, एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल में चले गए है। उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि तीन माह से वेतन न मिलने से वो मानसिक और आर्थिक समस्याओं से घिर चुके है। कम्प्यूटर ऑपरेटर संध्या ने बताया कि अब जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक सभी हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *