रांची | केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में सतर्कता जागरुकता सप्ताह अभियान के तहत तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम बुधवार को सेल-एमटीआई में हुआ। इस महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण पहल में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सरकारी संगठनों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम सीवीसी द्वारा संरचित प्रशिक्षण के लिए सुझाए गए दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सीधे ध्यान केंद्रित करता है। जांच और रिपोर्ट के अलावा आरोप-पत्र तैयार करना है। ये क्षेत्र प्रतिभागियों को प्रभावी सतर्कता कार्य के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। मौके पर ए.के. कनौजिया (अपर सचिव, सीवीसी), बानी ब्रत रॉय (पूर्व संयुक्त सचिव, सीवीसी), एस. एन. गुप्ता (सीवीओ, सेल), ए.के. पांडे, ईडी (सतर्कता, सेल), अनूप कुमार और संजय धर मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन-कार्य एवं विकास एमटीआई शामिल हुए। सीवीसी के अपर सचिव ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2025 के विषय सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। समावेशी एवं सहभागी सतर्कता को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।


