सतीश सोनी का सीकेडी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत

अमृतसर| सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी वाइस एडमिरल सतीश सोनी का चीफ खालसा दीवान मुख्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. निज्जर ने सतीश सोनी के साथ चीफ खालसा दीवान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दीवान द्वारा धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक क्षेत्रों में दी जा रही बहुमूल्य सेवाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी सांझा की। मुलाकात के दौरान डॉ. निज्जर ने कहा कि भारतीय नौसेना का गौरव रहे वाइस एडमिरल सतीश सोनी सैन्य अनुशासन और देश सेवा की मिसाल हैं। इस मौके पर आदर्शपिंदर सिंह मान, तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *