अमृतसर| खालसा यूनिवर्सिटी में श्री गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महल सिंह चीफ गेस्ट थे और सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के लेक्चरर भाई नछत्तर सिंह भांबरी, प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत सिंह गोगोआनी आदि ने मुख्य स्पीकर के तौर पर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाई नछत्तर सिंह भांबरी ने स्टूडेंट्स को समझाया कि सबका धर्म एक है और यही सभी समस्याओं का हल है।


