जालंधर| श्री सती माता मंदिर, शक्ति मंदिर सुधार सभा मॉडल हाउस बस्ती शेख रोड में श्री सती माता जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत रहे। मां के भजन गाए। स्त्री सत्संग सभा द्वारा मां दुर्गा स्तुति पाठ किया गया। यहां कीमती भगत, एडवोकेट राजकुमार भल्ला, बिशन सहोता, रिंकू भगत, अनूप जैरथ, विनोद भगत, अजय भगत, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।


