रांची सदर अस्पताल आयुष्मान से इलाज के मामले में पिछले 5 सालों से देशभर में अव्वल है। पूर्व में एनएचए के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने सदर अस्पताल दौरे के क्रम में यहां के आयुष्मान मॉडल की सराहना करते हुए इस देश के विभिन्न राज्यों में लागू करने की बात कही थी। यही नहीं, रांची सदर अस्पताल ने आयुष्मान से एक और सराहनीय पहल की है, जिसकी तारीफ मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में भी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वहां भी आयुष्मान से प्राइवेट डॉक्टर्स के साथ करार करने की योजना बन रही है। पिछले एक साल से रांची सदर अस्पताल में आयुष्मान के तहत 10 प्राइवेट डॉक्टर्स की सेवा ली जा रही है। एमओयू कर उन्हें केस आधारित नियुक्ति देकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के बदले आयुष्मान से मिलने वाले इंसेंटिव से डॉक्टर को सैलरी दी जा रही है। अब प्राइवेट डॉक्टर्स आ रहे सरकारी अस्पताल में सेवा देने, मरीजों को लाभ रांची सदर अस्पताल के मॉडल को फॉलो करने का सीएस को निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची सदर अस्पताल के इस मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में भी इसे लागू करने की तैयारी विभाग स्तर से चल रही है। संबंधित जिले के सिविल सर्जन को इस बारे में निर्देश दिया गया है। रांची सदर अस्पताल जिस आधार पर प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों से कॉन्ट्रैक्ट कर सेवा ले रहा है, उसी आधार पर वहां के जिला अस्पतालों में भी सेवा ली जाएगी। इन विभागों के लिए सदर ने फिर निकाला विज्ञापन विभाग पद न्यूरोलॉजी 01 न्यूरोसर्जरी 01 पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 01 पल्मोनोलॉजी 01 नेफ्रोलॉजी 01 क्रिटिकल केयर 03 यूरोलॉजी 02 कार्डियोलॉजी 02 सदर अस्पताल में अबतक इन चिकित्सकों के साथ हुआ करार विभाग चिकित्सक हीमेटोलॉजी डॉ. अभिषेक रंजन पीडियाट्रिक सर्जरी डॉ. इमरान यूरोलॉजी डॉ. प्रशांत कुमार आैर डॉ. पंकज मेडिकल आंकोलॉजी डॉ. गुंजेश कुमार सिंह सर्जिकल आंकोलॉजी डॉ. अजय विद्यार्थी, डॉ. सुरेश एम और डॉ. सुमेधा गार्गी कार्डियोलॉजी डॉ. राजेश झा व डॉ. अमित चतुर्वेदी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. जयंत घोष नेफ्रोलॉजी डॉ. नवीन वर्णवाल पल्मोनोलॉजी डॉ. सुप्रभा रांची सदर अस्पताल के आइडिया से अब जमशेदपुर, धनबाद व बोकारो में भी आयुष्मान के तहत प्राइवेट डॉक्टर्स जिला अस्पताल में देंगे सेवा रांची सदर अस्पताल देश का पहला, जहां प्राइवेट अस्पताल से आकर डॉक्टर दे रहे सेवा, आयुष्मान से हो रहा डॉक्टरों को भुगतान


