सदर अस्पताल में जागरूकता रैली निकली

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वुमनाइट संगठन द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सदर अस्पताल रांची द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और टिकाऊ विकल्पों के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर एएनएम प्रशिक्षण स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक उपयोग से जुड़ी स्वास्थ्य व पर्यावरणीय समस्याओं की जानकारी दी गई। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्या रंजीता कुमारी, रोहित, पवन, विवेक मिश्रा, अक्षय कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम में “स्वच्छ और हरित रांची के लिए आपकी कल्पना’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और एएनएम छात्रों के साथ जलवायु जागरूकता रैली भी निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *