सदर अस्पताल में तीन दिन के अंदर शुरू होगी नियमित सिटी स्कैन जांच, ट्रायल शुरू

राजधानी रांची के सदर अस्पताल में अब मरीजों को अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलने जा रही है। रविवार को अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन जांच केंद्र का पूजन कर ट्रायल की शुरुआत कर दी गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों में मरीजों की नियमित जांच शुरू कर दी जाएगी। यह सेवा पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) मोड पर शुरू की गई है, जिसे कृष्णा डायग्नोस्टिक द्वारा संचालित किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले लाभुकों को निःशुल्क मिलेगा। वहीं, सामान्य मरीजों से सीजीएचएस दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। सीटी स्कैन की शुरुआती दर 1050 रुपए रखी गई है, जो निजी लैब की तुलना में काफी कम है। कैथ लैब निर्माण की भी तैयारी अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए भी बड़ी पहल की जा रही है। सिविल सर्जन के अनुसार, करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से एक कैथ लैब भी तैयार की जा रही है, जो अगले चार-पांच महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके शुरू होने से कार्डियक मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एमआरआई भी 15 दिनों में होगी शुरू सिविल सर्जन ने बताया कि सीटी स्कैन जांच शुरू होने के 15 दिनों के भीतर एमआरआई जांच सेवा भी शुरू हो जाएगी। दोनों जांच सेवाएं शुरू हो जाने के बाद मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और विधायक सीपी सिंह की मौजूदगी में उद्घाटन किया जाएगा। कंपनी को जांच से होने वाले मुनाफे का 15% हिस्सा सदर अस्पताल को देना होगा। सीटी स्कैन मशीन की पूजा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *