सदर पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई:हाथ ठेले और दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटाया, नो पार्किंग गाड़ियों के चालान काटे

नवनियुक्त सदर थानाधिकारी ने आज सोमवार को अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सदर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर लगे हाथ ठेले, दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटाया। साथ ही, नो पार्किंग में खड़े गाड़ियों के चालान भी काटे। थानाधिकारी ने इस दौरान सभी को समझाया कि यह मुख्य रोड होने के कारण यहां अतिक्रमण ना करें, ताकि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो। 10 गाड़ियों का बनाया चालान थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को ज्वाइनिंग के बाद इलाके का दौरा किया। बार-बार शिकायतें मिली कि कई जगहों पर अतिक्रमण होने से आमजन को परेशानी हो रही है। इसलिए सदर इलाके में आने वाले कुछ जगहों को चिन्हित किया गया। सबसे ज्यादा अतिक्रमण रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया है। रेलवे स्टेशन के बाहर कई केबिन, हाथ ठेले खड़े थे। दुकानदारों ने अपने सामानों को बाहर रोड तक रख रखा था। यहां तक की नो पार्किंग में भी कई गाड़ियां खड़ी थी। आज कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियों के चालान बनाए गए। हाथ ठेलों को हटाया गया। जो केबिन रोड तक लगाए हुए थे, उन्हें भी हटाया गया। हाइवे पर बांटे जाएंगे रिफ्लेक्टर सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि जिन दुकानों के सामान बाहर पड़े हुए थे, उन्हें हटाया गया। जिन दुकानों के भारी सामान बाहर रखे हुए हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि आगामी दो से तीन दिनों में यह अतिक्रमण हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी भी हो रही थी। इसके अलावा इसी हफ्ते हाइवे पर भी रिफ्लेक्टर बांटे जाएंगे, ताकि हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने की कम संभावना हो। Ci ने लोगों को समझाया कि इस तरह से बीजी रोड पर अतिक्रमण ना करें। साथ ही उन्होंने सभी को पाबंद भी किया। बता दे कि निरंजन प्रताप सिंह का हाल ही में चित्तौड़गढ़ सदर थानाधिकारी के रूप में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने 16 जनवरी को ही अपना पदभार संभाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *