कोरबा| सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेन रोड पर स्थित सप्तदेव मंदिर में सोमवार सुबह करीब 4 बजे नकाब पहने एक बदमाश चोरी करने घुसा। उसी समय सामने के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चौकीदारी कर रहे गार्ड सालिक राम यादव को मंदिर में किसी के मौजूद होने का आभास हुआ। गार्ड पास पहुंचा तो बदमाश छिपने लगा। गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


